Purnia News: बायसी पूर्व चौक पर जाम से लोग हलकान
पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित बायसी पूर्व चौक पर जाम की समस्या अब लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन गई है। सड़क किनारे बेधड़क ई-रिक्शा और टेंपो खड़े किए जाने के साथ फल, सब्जी और नाश्ते के ठेले लगाए जाने से सड़क की चौड़ाई लगातार कम होती जा रही है। इसके कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर दोपहर बाद और शाम के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थिति ऐसी हो जाती है कि राहगीरों को पैदल गुजरने में भी मुश्किल होती है। पूर्व चौक से बायसी पीएचसी तक तथा पूर्व चौक बस स्टैंड से पश्चिम चौक तक सड़क के दोनों किनारों पर फल और सब्जियों की फुटकर दुकानें सजी रहती हैं। वहीं दूसरी ओर ई-रिक्शा और टेंपो चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियों का इंतजार करते हैं। यहां से अमौर, बैसा और कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.