Purnia News: बायसी थाना परिसर के मालखाना से टायर चोरी, आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया, नवम्बर 3 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना परिसर में रखे मालखाना प्रदर्श से चार चक्का वाहन का रिम सहित टायर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बायसी बाजार निवासी अमित कुमार (21 वर्ष) पिता प्रदीप मोहली के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम को अमित कुमार को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चार चक्का वाहन का रिम सहित टायर बरामद कर जब्त किया गया। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया को सूचना दी गई है। मामले को लेकर बायसी थाना कांड संख्या 413/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापेमारी दल में रौशन कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह एवं अवर निरीक्षक भगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.