पूर्णिया, अक्टूबर 9 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। अनुमंडल राजकीय डिग्री कॉलेज बायसी में पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्नातक द्वितीय सत्र की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो गई। एक से नौ अक्टूबर तक आयोजित परीक्षा में प्रतिदिन 1800 से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान किसी भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया। बायसी डिग्री कॉलेज में मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा नियंत्रक डॉ. गोपाल कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति अच्छी रही और अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों की संख्या नगण्य थी। परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) सुधांशु शेखर झा ने कहा कि महाविद्यालय एक आद...