Purnia News: बायसी डिग्री कॉलेज में स्नातक चतुर्थ सत्र की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न
पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। अनुमंडल राजकीय डिग्री कॉलेज बायसी में पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्नातक चतुर्थ सत्र की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 12 अक्टूबर तक शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा में भूगोल, मनोविज्ञान एवं गृहविज्ञान विषयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) सुधांशु शेखर झा ने बताया कि इस परीक्षा के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज बायसी को केंद्र बनाया गया था। यहां पीएस डिग्री कॉलेज हरदा, एसआरपीबी कॉलेज पूर्णिया, आरकेके कॉलेज पूर्णिया, एसएनएसवाई कॉलेज रामबाग एवं एनडी कॉलेज रामबाग के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. गोपाल कुमार ने बताया कि बायसी डिग्री कॉलेज में पहली बार स्नातक स्तर की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.