Purnia News: बायसी डिग्री कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित
पूर्णिया, अक्टूबर 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अनुमंडल राजकीय डिग्री कॉलेज बायसी में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) सुधांशु शेखर झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बिहार सरकार द्वारा खोले गए विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी समस्याओं को पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्टर करवा सकते हैं, इसमें विद्यार्थियों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. गोपाल कुमार ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान का अस्तित्व विद्यार्थियों पर ही निर्भर है। विद्यार्थी नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहें और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहें। यह भी पढ़ें- Pur...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.