पूर्णिया, अगस्त 25 -- Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बाबा वरुणेश्वर धाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर श्रावणी मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, स्थानीय विधायक कलाधर मंडल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने बाबा वरुणेश्वर धाम स्थित शिवगंगा के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा की। मंत्रियों ने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि स्थानीय जदयू विधायक कलाधर मंडल की अनुशंसा पर बाबा वरुणेश्वर धाम में श्रावणी मेले के आयोजन के लिए पहली ...