पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। जिले के प्रसिद्ध बाबा वरुणेश्वर धाम में रविवार को श्रावणी मेले का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। रूपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल एवं धमदाहा के एसडीएम अनुपम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही पूरा मंदिर परिसर बोल बम, हर-हर महादेव और जय बाबा वरुणेश्वर के जयघोष से गूंज उठा। उद्घाटन समारोह में बीकोठी जदयू प्रखंड अध्यक्ष माधव कुमार, समाजसेवी बिशो सिंह, पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी, जदयू नेता प्रदीप मंडल, मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: कमला बैरेज घाट पर होगी एसडीआरएफ की तैनाती उद्घाटन के बाद विधायक एवं एसडीएम ने बाबा वरुणेश्वर मंदिर में विधि-विध...