पूर्णिया, अगस्त 29 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। बाबा गणिनाथ धाम जलालगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा गणिनाथ पूजन उत्सव एवं जन्मोत्सव का आयोजन 5 सितंबर, शनिवार को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय गणिनाथ मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्सव की तैयारियों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ तैयारी में जुटेंगे। वहीं, जनसंपर्क अभियान चलाकर स्वजातीय बंधुओं को पूजन उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। जनसंपर्क अभियान के तहत अर्जुन साह, गोपाल कृष्ण साह, अरिहंतोम गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, नंदलाल साह और महेश साह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संप...