पूर्णिया, अक्टूबर 17 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शनिवार सुबह धूप निकलने से उमस भरी गर्मी रही। लेकिन दिन चढ़ते ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण शहर का मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि बीच-बीच में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ, लेकिन आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में नरमी बनी रही। आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल छाए रहने से धूप छांव लगा रहा। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें- Purnia News: धूप-छांव से धूप में नरमी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...