Purnia News: बादलों की आवाजाही से मौसम सुहाना, शाम की रिमझिम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुरुवार सुबह से ही आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे मौसम सुहाना रहा और लोगों को तेज धूप से राहत मिली। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। धूप और बादलों की आंख-मिचौली दिनभर जारी रही। गुरुवार शाम हल्की रिमझिम बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम में ठंडक महसूस होने से बाजार और सड़कों पर भी लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: 24 मिलीमीटर बारिश, आज के लिए ओरेंज अलर्ट आगामी सात सितंबर तक जिले में येलो अलर्ट जारी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.