Purnia News: बाढ़ प्रभावित 15 विद्यालयों में घुसा पानी
पूर्णिया, सितम्बर 10 -- Purnia News: रुपौली, एक संवाददाता। कारी कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से रुपौली प्रखंड क्षेत्र के 15 विद्यालय बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। विद्यालय परिसर में बाढ़ का पानी प्रवेश करने के बाद प्रभावित स्कूलों को नजदीकी विद्यालयों में शिफ्ट किया गया है। हालांकि स्कूलों के शिफ्ट होने के बाद भी कई विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम हो गई है। बाढ़ के पानी से रास्ते डूब जाने के कारण अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से परहेज कर रहे हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों ने बताया कि बाढ़ के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर विद्यालय जाने वाले रास्तों पर पानी जमा है। ऐसे में पानी पार कर बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा है। जिन इलाकों में आने-जाने की सुविधा बनी हुई है, वहां बच्चे विद्यालय पहुंच रहे हैं。 यह भी पढ़ें- रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.