Purnia News: बाइक से बकरी चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा
पूर्णिया, अगस्त 11 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालीगंज जीवन चौक के समीप सोमवार दोपहर बाइक से बकरी चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक कनैला गांव की ओर से बकरी चोरी कर भाग रहे थे। इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को फोन के माध्यम से मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने इलाके में घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों को चोरी की गई बकरी के साथ पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बकरी और खस्सी चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थीं। इससे पशुपालकों में काफी नाराजगी थी। सोमवार को बकरी चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.