पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अमौर थाना पुलिस द्वारा लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के शाहनगांब चौक के समीप पुलिस ने एक बाइक से पांच लीटर देसी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि संदेह के आधार पर एक बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस की कार्रवाई को देख चालक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने बाइक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से पांच लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब एवं बाइक को जब्त कर लिया है। यह भी पढ़ें- Purnia News: चारपहिया वाहन से 179 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा फरार चालक की पहच...