Purnia News: बाइक चोरी करते रंगे हाथों दो चोर धराए
पूर्णिया, सितम्बर 5 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाइक चोरी करते दो चोर रंगे हाथों धर लिए गए। मामला सहायक खजांची थाना के आस्था मंदिर के समीप बाइक शो रूम के सामने का है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपियों की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना कुमार यादव एवं मुन्ना कुमार के रूप में की गई है। सहायक खजांची थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि एक मोटरसाइकिल से दो युवक शो रूम के सामने आए। उसमें एक युवक बाइक को मास्टर चाबी से खोलने लगा। जिसे देखकर पब्लिक शोर मचाने लगी। ऐन मौके पर थाना की गश्ती पुलिस वहां पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है। साथ घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रख लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.