पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। चंपानगर थाना पुलिस ने मंगलवार को दिवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो युवकों को 5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त स्पेलेंडर बाइक को भी जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के कचहरी बलुआ पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित महाराना टोला निवासी बबुआनी ऋषि के 20 वर्षीय पुत्र अखिलेश ऋषि और ब्रह्मदेव यादव के 21 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बाइक नवीन कुमार चला रहा था, जबकि अखिलेश ऋषि पीछे बैठा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्राणपट्टी के रास्ते श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र के नयागांव की ओर देशी चुलाई शराब की खेप ले जाई जा रही है।...