Purnia News: बाइक की चोरी
पूर्णिया, जुलाई 26 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। घर के समीप लगी बाइक की चोरी हो गई है। घटना सहायक खजांची थाना के नूरी टोला लाइन बाजार की है। पीड़ित बाइक मालिक की पहचान मो फिरदौस के रूप में हुई है। वह मधुबनी थाना के मौलवी टोला के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि नूरी टोला लाइन बाजार स्थित पंसारी भवन के सामने बाइक लगाकर भवन के अंदर गए। थोड़ी देर बाद वापस आए तो बाइक गायब थी। सहायक खजांची थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.