पूर्णिया, अगस्त 26 -- Purnia News: बायसी/डगरूआ, एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र के रहिका टोला में दीवार पर चिपरी (उपला) लगाने को लेकर हुए विवाद में बहू को गोली मारने के मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की बताई गई है। गोली लगने से घायल कोमल कुमारी का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पूर्णिया में चल रहा है। परिजनों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर घायल के परिजन गुलशन कुमार, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता स्व. नाथों दास के आवेदन पर छह नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।...