Purnia News: बस की टक्कर से मक्का लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर
पूर्णिया, जुलाई 4 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ ओवरब्रिज पर शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे एक सड़क हादसा हो गया। पटना से पूर्णिया की ओर आ रही एक यात्री बस ने मक्का लदे ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि ट्रैक्टर पर लदा मक्का सड़क पर बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बस पूर्णिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान गुलाबबाग मंडी में मक्का बेचने जा रहे ट्रैक्टर को जलालगढ़ ओवरब्रिज पर पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 112 बोरा मक्का लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक के सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को जलालगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.