Purnia News: बसोवास की जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ लोग घायल
पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र की बरदेला पंचायत के तरौनी गांव में बुधवार को बसोवास की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे जय प्रकाश साह बसोवास की जमीन पर जाफरी लगाने के लिए बांस-बत्ती कर रहे थे। इसी दौरान सुरेश उरांव की पत्नी उन्हें वहां काम करने से रोकने पहुंची। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से जय प्रकाश साह, उनकी पत्नी प्रतिमा देवी, बेटी काज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.