पूर्णिया, नवम्बर 6 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के श्रीनगर प्रखंड सिंघिया पंचायत अंतर्गत बसंतपुर पंचायत का जितिया घाट आदिवासी गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। गांव में लगभग 400 मतदाता निवास करते हैं, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के इतने दशकों बाद भी गांव तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। माणिकलाल हेम्ब्रम, राज कुमार, दीवान सोरेन, साहब हंसदा, विजय मरांडी, रेशमलाल बासुकी, मेघनाथ सोरेन सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई सांसदों, विधायकों एवं जिलाधिकारी तक अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक किसी ने इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं की। यह भी पढ़ें- Gridih News: भीमाटांड़, बिशनपुरा व गरडीह के लोग आजादी के 79 वर्षों बाद भी पगडंडी...