पूर्णिया, सितम्बर 2 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। दूध का उचित मूल्य नहीं मिलने और समय पर ठंडा करने की सुविधा के अभाव में दूध खराब होने की समस्या से अब दुग्ध उत्पादकों को राहत मिलने की उम्मीद है। मरंगा कोशी डेयरी प्रोजेक्ट के तहत केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित भारतीय डाक कार्यालय परिसर में बल्क मिल्क कूलिंग इकाई शुरू की गई है। इसका उद्घाटन बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह, जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार और एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि बल्क मिल्क कूलिंग सेंटर की शुरुआत ग्रामीण और डेयरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सेंटर शुरू होने से स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को दूध के सुरक्षित, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण संग्रहण तथा चिलिंग की आधुनिक सुविधा उपलब्...