Purnia News: बनमनखी रेलवे स्टेशन पर एकीकृत स्वास्थ्य शिविर में प्रवासी श्रमिकों की हुई जांच
पूर्णिया, नवम्बर 4 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर प्रवासी श्रमिकों और यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को बनमनखी रेलवे स्टेशन पर विशेष एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के निर्देशानुसार एवं सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया के मार्गदर्शन में जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. मो. तनवीर हैदर के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत जिले में कुल आठ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने हैं। शिविर में आम नागरिकों, प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य लक्षित समूहों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसमें मुख्य रूप से एचआईवी, सिफलिस, ब्लड शुगर, टीबी (क्षय रोग) एवं उच्च रक्तचाप की जांच की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.