पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: बनमनखी संवाद सूत्र। बनमनखी रेलवे जंक्शन पर बगैर टिकट प्लेटफार्म पर मटरगश्ती करने वालों एवं बिना टिकट यात्रा करने वालों की धर-पकड़ शुरू हो गई है। मंगलवार को बनमनखी रेलवे जंक्शन पर प्रभारी टीटीआई अखिलेश कुमार के नेतृत्व में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कई यात्रियों एवं स्टेशन पर बेवजह घूमने वालों से जुर्माना वसूल किया गया। प्रभारी टीटीआई ने बताया कि इसके लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। लगातार प्लेटफॉर्म एवं ट्रेन में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिना टिकट स्टेशन पर घूमने वाले लोगों एवं ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों से विधि सम्मत जुर्माना वसूल किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- खगड़िया सहित सोनपुर मंडल ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेलवे ने चलाया मेगा टिकट जांच अभियान उन्हो...