Purnia News: बनमनखी में 3 एवं 4 नवंबर को होगा जिला भारती संतमत सत्संग
पूर्णिया, अगस्त 4 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय बनमनखी में आगामी 3 एवं 4 नवंबर को जिला भारती संतमत सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को मुख्य बाजार स्थित सोनार पट्टी में संतमत अनुयायियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संतमत के स्वामी विद्यानंद बाबा ने की। बैठक में दो दिवसीय सत्संग को सफल एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि सत्संग में भागलपुर के सबौर स्थित महर्षि मेही आश्रम के आचार्य स्वामी वेदानंद जी महाराज सहित कई साधु-संत श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रवचन देंगे। जिला मंत्री शशि शेखर कुमार ने बताया कि जिला भारती संतमत सत्संग में पूर्णिया के अलावा मधेपुरा और अररिया जिले से भी बड़ी संख्या में साधु-संत एवं संतमत प्रेमी शामिल होंगे। आयोजन को लेकर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.