Purnia News: बनमनखी में छापेमारी : फूड लाइसेंस नहीं होने पर दो दुकानें सील
पूर्णिया, अक्टूबर 3 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। शनिवार को बनमनखी में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने छापामारी की। अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में फूड सेफ्टी ऑफिसर अलीगरहब एवं अभिहीत पदाधिकारी मोहम्मद इकबाल ने खाने-पीने का सामान बेचने वाली दुकानों में छापामारी की। इस दौरान रेलवे स्टेशन चौक स्थित रामू गुप्ता की पनीर व लस्सी की दुकान एवं राधे भगत के दुकान की जांच के दौरान फूड लाइसेंस दुकानदार द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। साथ ही रामू गुप्ता के पनीर लस्सी की दुकान से टीम ने मलाई का सैंपल लिया। दुकान संचालन में अनियमितता पाए जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार के निर्देश पर तत्काल दोनों दुकानें सील कर दी गयी। फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि सैंपल की जांच कराई जाएगी। किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर दुकानदार के विरुद्ध कानू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.