Purnia News: बनमनखी में एसडीओ के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा
पूर्णिया, अगस्त 14 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को बनमनखी में अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। अनुमंडल कार्यालय परिसर से निकली यात्रा में जीविका दीदियों, सेविका-सहायिका, आशा कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों, अनुमंडल कार्यालय के कर्मियों सहित प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा शुरू होते ही भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से पूरा बनमनखी गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं और बच्चे कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अनुमंडल कार्यालय परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा बस स्टैंड, नेहरू चौक, रेलवे स्टेशन परिसर, थाना रोड सहित नगर परिषद क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.