Purnia News: बनमनखी के पिपरा में दो दिवसीय संतमत सत्संग आज से शुरू
पूर्णिया, सितम्बर 10 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र की पिपरा पंचायत के पिपरा गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन आज से शुरू होगा। सत्संग को लेकर आयोजकों की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजक चंदन कुमार साह ने बताया कि सत्संग में महर्षि शाही स्वामी जी महाराज, उमानंद जी महाराज समेत कई साधु-महात्मा प्रवचन देंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं को संतमत के सिद्धांतों और आध्यात्मिक जीवन से संबंधित जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रात:कालीन सत्संग सुबह छह बजे से 10 बजे तक चलेगा। वहीं संध्याकालीन सत्संग दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मां भगवती की भक्ति में रंगेगा पलिया, निकलेगी पूर्णागिरि धाम यात्रा आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.