Purnia News: बनमनखी अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी भंग
पूर्णिया, सितम्बर 2 -- Purnia News: बनमनखी संवाद सूत्र। अधिवक्ता संघ बनमनखी की महत्वपूर्ण आम बैठक संघ परिसर में मंगलवार को आयोजित की गई बैठक में सत्र 2024-26 का कार्यकाल पूरा होने के उपरांत वर्तमान कार्यकारिणी समिति को विधिवत भंग कर दिया गया। साथ ही आगामी सत्र 2026-28 के लिए चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करते हुए अधिवक्ता अमितेश कुमार सिंह को सर्वसम्मति से निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया। वहीं अधिवक्ता अनिल कुमार साह एवं रीता रानी को सह निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के दौरान अधिवक्ता संघ के निवर्तमान सचिव राकेश कुमार ने अपने कार्यकाल का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान संघ से संबंधित लंबित सभी आवेदनों का भी सर्वसम्मति से निष्पादन किया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: आरा बार एसोसिएशन चुनाव के तीसरे दिन मतगणना प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.