पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिछले कुछ दिनों तक लगातार बारिश के बाद अब तेज धूप। बदलते मौसम के बीच लोग बीमार होने लगे हैं। इस मौसम में न केवल बच्चे बल्कि बड़े लोगों में भी मौसमी बीमारी का असर हो रहा है। ऐसे लोग सर्दी, खांसी और तेज बुखार के शिकार हो रहे हैं। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में इस मौसम में बीमार होकर आने वालों की संख्या बढ़ी हुई है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेम प्रकाश बताते हैं बदलते मौसम में मौसमी बीमारी परेशान करने लगता है। इसलिए बच्चों से लेकर बड़ों तक को सावधानी बरतनी चाहिए। अभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 200 प्लस के लगभग बच्चा और मेडिसिन विभाग में आते हैं। इनमें मौसमी बीमारी से परेशान लोग 20 से 30 फीसदी रहते हैं। मौसमी बीमारी से यदि घर के कोई बड़े सदस्य बीमार हो जाते हैं त...