Purnia News: बड़े भाई की हत्या के मामले में छोटा भाई गिरफ्तार
पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र के एकंबा पंचायत अंतर्गत पीपरपांती नहर टोल के वार्ड संख्या 11 में बड़े भाई मो. शौकत अली की हत्या के मामले में जलालगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर मुख्य हत्यारोपी छोटे भाई मो. सज्जाद (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि 13 अक्टूबर को पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई मो. सज्जाद ने कथित तौर पर अपने पिता के साथ मिलकर बड़े भाई मो. शौकत अली पर ईंट से हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: घरेलू विवाद में पिता ने छोटे पुत्र के साथ मिलकर बड़े बेटे को मार डाला घटना के बाद मृतक की पत्नी के फर्द बयान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.