पूर्णिया, अगस्त 6 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़हरी पंचायत के पूर्व पंचायत सचिव सह सदस्य सचिव शिक्षक नियोजन इकाई श्रीकांत राम के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है।

कार्रवाई की अनुशंसा उनके खिलाफ प्रपत्र 'क' गठित करने की अनुशंसा करते हुए भवानीपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने वरीय अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया है। यह कार्रवाई जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुजय कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में की गई है। आरोप है कि बड़हरी पंचायत के एक शिक्षक के विरुद्ध सक्षम पदाधिकारी के द्वारा कार्रवाई का आदेश दिए जाने के बावजूद तत्कालीन पंचायत सचिव ने उस आदेश का अनुपालन नहीं किया। इसे वरीय अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना माना गया।

संबंधित प्रतिवेदन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला ...