Purnia News: बच्चों ने भाषण और चित्रकला से दिखाई विकसित भारत की कल्पना
पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को प्राथमिक विद्यालय हांसी मुसहरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों एवं विकसित भारत की संकल्पना विषय पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम प्रभारी एवं जलालगढ़ मंडल युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्रदीप पोद्दार, मंडल महामंत्री आनंद विश्वास और विद्यालय की नोडल पदाधिकारी सौम्या सुरभि मौजूद रहीं। नोडल पदाधिकारी की देखरेख और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से प्रतियोगिता कराई गई। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान 2026 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.