पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: बायसी/डगरूआ, एक संवाददाता। डगरूआ प्रखंड के गंडवास गांव में कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले रविवार को शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नूर आलम के दरवाजे पर आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ मुन्ना ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के लिए बेहतर और उचित शिक्षा हासिल करना बेहद जरूरी है। शिक्षा के अभाव में समाज और व्यक्ति विकास की दौड़ में पीछे रह सकता है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। संगठन के अध्यक्ष हाजी अनवारुल हक ने बच्चों को अनुशासन के साथ नियमित पढ़ाई करने की सलाह दी। सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी एच. रहमान ने बच्चों को मे...