Purnia News: बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री वितरित
पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। कुल्हैया डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले कसबा प्रखंड के गिरदा गांव में मेराज आलम के दरवाजे पर शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दर्जनों बच्चों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बच्चों को नियमित पढ़ाई, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संगठन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ मुन्ना ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर गरीबी के दलदल से बाहर निकला जा सकता है। संगठन के अध्यक्ष हाजी अनवारुल हक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन में रहकर नियमित पढ़ाई करने से सफलता अवश्य मिलती है। बच्चों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहना चाहिए और पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कारों को भी अपनाना चाहिए। कार्यक्रम को अकरम जकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.