Purnia News: बगैर गोदाम वाले अभ्यर्थी के चयन को लेकर शिकायत
पूर्णिया, अक्टूबर 8 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड में पीडीएस लाइसेंस चयन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने विधायक कलाधर प्रसाद मंडल से शिकायत की है। वहीं, जाबे पंचायत में बगैर गोदाम वाले अभ्यर्थी के चयन का आरोप लगाते हुए पूर्णिया के जिलाधिकारी और जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की गई है। डीएम और डीएसओ को दिए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जाबे पंचायत में पीडीएस लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले तीन अभ्यर्थियों ने एक ही जमीन का एग्रीमेंट प्रस्तुत किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चयनित अभ्यर्थी के पास जांच के समय तक निर्धारित मानकों के अनुरूप गोदाम उपलब्ध नहीं था। इसके बावजूद जांच के दौरान संबंधित अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.