पूर्णिया, अगस्त 11 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) पूर्णिया पूर्व प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। समापन समारोह में आरसेटी निदेशक अमर कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 34 प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर निदेशक अमर कुमार ने कहा कि बकरी पालन के क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके अपनाकर कम संसाधनों में भी बकरी पालन को लाभदायक व्यवसाय के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी को व्यावहारिक रूप से अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आरसेटी की ओर से प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंक ऋण और विभिन्न सरकारी योजनाओ...