Purnia News: बकरी चोरी कर भाग रहे लग्जरी कार सवारों को ग्रामीणों ने पकड़ा
पूर्णिया, सितम्बर 20 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र के जाबे पंचायत के बीरसैल गांव में शनिवार की सुबह करीब तीन बजे बकरी चोरी कर भाग रहे एक लग्जरी कार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं कार में सवार चार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश में कार में जमकर तोड़फोड़ कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान कार चालक के साथ मारपीट किए जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पकड़े गए कार चालक की पहचान कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के वार्ड 11 निवासी दीपक कुमार यादव के रूप में हुई है।
घटना का विवरण ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की सुबह करीब तीन बजे बिना नंबर की कार से कुछ लोग गांव में बकरी चोरी कर ले जा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.