Purnia News: बंद मिला आंगनबाड़ी, सेविका एवं महिला पर्यवेक्षिका का वेतन रोका
पूर्णिया, जुलाई 18 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। औचक निरीक्षक के दौरान बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्र एवं शून्य उपस्थिति वाले केंद्र की सेविका एवं महिला पर्यवेक्षिका का वेतन बंद करने का पत्र जारी किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा अनुपम ने बताया कि वह 8:10 बजे औचक निरीक्षण के दौरान धमदाहा प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचे। दो आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति शून्य एवं एक आंगनबाड़ी केंद्र पर मात्र चार बच्चे उपस्थित मिले। इस संबंध में एसडीओ अनुपम ने बताया कि सुबह 8:10 बजे के बाद धमदाहा प्रखंड के दक्षिण टोल पंचायत भवन के समीप आंगनवाड़ी केंद्र बंद पाया गया हैं। इसके अलावा ढोकवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 315 भी 8:20 बजे बंद मिला जबकि नगर पंचायत धमदाहा के ढोकवा मुसहरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 161 एवं बरदेला पंचायत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.