पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- Purnia News: पूर्णिया। पूर्णिया में संचालित डॉ. बीआर अंबेडकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण छात्रावासों का विस्तृत एवं औचक निरीक्षण सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार द्वारा किया गया। छात्रावास परिसर एवं शौचालयों की नियमित सफाई, मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग तथा बंद पड़े आरओ वाटर प्यूरीफायर, पंखों एवं लाइटों को 48 घंटे के भीतर दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। खाद्यान्न योजना के तहत प्रति छात्र 15 किग्रा मुफ्त अनाज (9 किग्रा चावल व 6 किग्रा गेहूं) की आपूर्ति का सत्यापन किया गया तथा मेस में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता की जांच की गई। अधिकारियों ने छात्रों से सीधा संवाद कर 'मुख्यमंत्री एसी-एसटी छात्रावास अनुदान योजना के तहत मिलने वाली Rs.2,000 मासिक राशि तथा पोस्ट-मैट्रिक छात्रव...