Purnia News: बंद घर में जेवरात व नकद सहित लाखों की चोरी
पूर्णिया, जुलाई 16 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीरपुर पंचायत के सिमलगाछी गांव वार्ड संख्या-10 में बुधवार देर रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर नकद समेत करीब चार लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी स्वपन चन्द्र दास परिवार के साथ दो दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने रायगंज गए थे। गुरुवार सुबह घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि चोर 1.17 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, कीमती कपड़े, पीतल के बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.