पूर्णिया, जुलाई 18 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बंद घरों को निशाना बनाने वाले एक चोर गिरोह की पुलिस ने पहचान कर ली है। हालांकि इस मामले में पुलिस के अधिकारी फिलहाल कुछ नहीं बता रहे हैं। परन्तु बताया जा रहा है कि गिरोह के कुछ सदस्यों तक पुलिस पहुंच गई है। इतना ही नहीं कई स्थानों पर पुलिस की रेड चल रही है। हाल में सदर एवं मुफसिल थाना क्षेत्र में बंद घरों में हुई चोरी में गिरोह की संलिप्तता की बात बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में जल्द खुलासा कर सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...