Purnia News: बंद कमरे में 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी की मौत, फॉरेंसिक टीम ने की जांच
पूर्णिया, सितम्बर 2 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के धीर बाजार स्थित वार्ड नंबर आठ में बंद कमरे में 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी की मौत से इलाके में चर्चा का माहौल है। सोमवार को मां के पूर्णिया से लौटने के बाद कमरे का दरवाजा खोलने पर किशोरी मृत मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। हालांकि पुलिस ने प्रथमदृष्टया मौत को नेचुरल डेथ बताया है और फॉरेंसिक जांच में भी फिलहाल कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आने की जानकारी दी है। मृत किशोरी अमित ठाकुर की पुत्री बताई गई है। घटना के संबंध में बताया गया कि किशोरी की मां आशा ठाकुर उसे कमरे में छोड़कर अपने दो छोटे बच्चों के साथ पूर्णिया गई थी। कमरे में ताला लगा था। सोमवार को करीब तीन बजे दिन में लौटने के बाद जब उसने कमरे का दरवाजा खोला तो किशोरी मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.