Purnia News: बंगाल से लाई जा रही लॉटरी की खेप के साथ एक गिरफ्तार
पूर्णिया, अगस्त 11 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बंगाल से लाई जा रही लॉटरी की खेप के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना के बीरपुर निवासी कृष्ण नंदन रजक के रूप में हुई है। सदर वन एसडीपीओ अभिनव पराशर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुलाबबाग टीओपी पुलिस की ओर से गुलाबबाग में देर रात वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान बंगाल की ओर से आते एक चार चक्का वाहन को रोक कर तलाशी ली गई। इसमें से करीब 10 हजार 709 पीस लॉटरी बरामद की गई। लॉटरी बंगाल की पाई गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह बंगाल से लॉटरी लाकर पूर्णिया में खुदरा के रूप में बेचता है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल को जब्त कर इसके लिंकेज को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा पूर्व में जेल गए लॉटरी के धंधेबाजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.