Purnia News: बंगाल की भट्टारिका पद्धति से होती है रायपुरा भगवती की पूजा
पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के रायपुरा स्थित माता भगवती मंदिर में बंगाल की भट्टारिका पद्धति से माता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। करीब ढाई सौ वर्षों से अधिक समय से यहां माता की आराधना की परंपरा चली आ रही है। मान्यता है कि सच्चे मन से माता के दरबार में मांगी गई मुराद अवश्य पूरी होती है। यही वजह है कि दशहरा के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। माता के दरबार में आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता, ऐसी श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। ग्रामीण बुजुर्गों के अनुसार, मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार माता को चढ़ावा अर्पित करते हैं। वैसे तो वर्षभर मंदिर में भक्तों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन शारदीय नवरात्र और दशहरा के मौके पर यहां लाखों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.