पूर्णिया, अगस्त 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया प्रमंडल आदिवासी छात्र एवं युवा समिति पूर्णिया द्वारा आयोजित स्थानीय फुटबॉल मैदान झील टोला बाघमारा के प्रांगण में होने वाले 15 दिवसीय 43वां फुटबॉल चैंपियनशिप एवं अन्य खेल कूद प्रतियोगिता का दूसरा मैच बीबीटी पूर्णिया और गरगरी आदिवासी क्लब हरिशचंद्रपुर बंगाल के बीच खेला गया। जिसमें गरगरी आदिवासी क्लब हरिशचंद्रपुर बंगाल ने बीबीटी पूर्णिया को पेनाल्टी शूट के दौरान 5-3 गोल से हरा दिया। खेल शुरुआत से हीं दोनों हीं टीम के खिलाड़ियों द्वारा बहुत हीं बेहतरीन मैच खेला गया। राकेश उरांव गोलकीपर गरगरी आदिवासी क्लब हरिशचंद्रपुर बंगाल को खेल में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच रंगी लाल उरांव समिति बेला रिकाबगंज पंचयात के द्वारा मेमोंटो प्रदान किया गया। निर्णायक की भूमिका में म...