Purnia News: फाइनेंस कर्मी से लूट मामले में दो गिरफ्तार
पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। मधेपुरा जिले के एक माइक्रोफाइनेंस कर्मचारी से नकदी और मोबाइल लूट मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं घटना में शामिल अन्य तीन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार स्वतंत्र माइक्रोफिन कंपनी लिमिटेड मुरलीगंज के कर्मचारी अररिया जिले के भरगामा थानाक्षेत्र स्थित रहरिया गावं निवासीआदित्य आनंद पिता रविंद्र कुमार विभिन्न क्षेत्रों से ऋण की राशि संग्रह कर अपनी शाखा लौट रहे थे। इसी दौरान जानकीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत स्थित मिरचाईबाड़ी भिट्ठाटोला ईदगाह के समीप दो बाइक पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनके पास से 54 हजार 150 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन छीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.