पूर्णिया, जुलाई 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवादददाता। फर्जी कागजात के सहारे जमीन से बेदखल करने के प्रयास का एक महिला ने आरोप लगाया है। मामला सदर थाना के खैरूगंज रामबाग का है। पीड़िता की पहचान सातो देवी के रूप में हुई है। वे मामले को लेकर एसएसपी से फरियाद करने आई थी। उन्होंने बताया कि उनके नाम की जमीन पर कुछ लोग नजर गड़ाए हुए हैं। उनका आरोप है कि विपक्षी जमीन का फर्जी कागज दिखाकर उन्हें बेदखल करना चाहते हैं। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष से शिकायत की गई। जिसपर थानाध्यक्ष ने विपक्षियों को डांट-डपट भी किया, परन्तु उनमें कोई सुधार नहीं हुआ। इस बावत सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को जनता दरबार में आकर जमीन का दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस किया गया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जनता की शिकायतों का किया गया निष...