Purnia News: फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
पूर्णिया, जुलाई 5 -- Purnia News: हरदा, संवाद सूत्र। मरंगा पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान हरदा बाजार निवासी आशीष चौधरी को गिरफ्तार किया गया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.