Purnia News: फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जलालगढ़ प्रखंड के चक पंचायत अंतर्गत डिग्गी पोखर निवासी बबलू मुर्मू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बबलू मुर्मू न्यायालय के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.