Purnia News: फरार चार आरोपियों के घर अनगढ़ पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार
पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। अनगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में ढोल बजाकर भी कार्रवाई की जानकारी दी। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 66/26 के धुसमल निवासी नामजद आरोपी नैमुद्दीन, खुसन्ती, नाजमीन एवं खुशनुर के विरुद्ध न्यायालय से इश्तेहार निर्गत किया गया था। न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस टीम ने आरोपियों के आवास पर पहुंचकर इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस ने बताया कि इश्तेहार के माध्यम से फरार आरोपियों को निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा संबंधित थाना में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: चार आरोपियों के घर चस्पा की गई नोटि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.